फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदर के खाैफ से राहगीर भयभीत

Fri, 08 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव बगरादेऊर में बंदर के आतंक से लोग काफी परेशान व भयभीत हैं। अब तक इसके काटने से दर्जनों घायल घायल हो गए हैं। करीब एक माह से बंगरादेऊर गांव व सड़क से गुजरने वाले खास कर ट्रॉली ट्रैक्टर के चालकों को देखते उस पर टूट पड़ता है और काट लेता है। अब तक इसके आतंक से दर्जनों राहगीर व वाहन चालक घायल हो गए हैं। इसके अलावा जब यह बंदर सड़क पर दिखाई देता है तो लोग इधर उधर भागने लगते हैं, जिससे आपस में भिड़ कर चोटिल हो जाते हैं। गांव के लोगों ने बंदर से निजात पाने के लिए तहसील समाधान दिवस व वन विभाग के अलावा जिलाधिकारी को पत्र देकर इसे पकड़वाने का गुहार लगाई। इसके बावजूद, प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के नरसिंह, बबलू सिंह, मार्कण्डेय सिंह, लालजी, आलोक यादव, संगृत यादव , रामानन्द, चंदन, रविंदर मिश्र आदि ने प्रसाशन से मांग किया है कि अविलंब इस खूंखार बंदर को पकड़ कर सही स्थान पर छोड़ दिया जाए नहीं तो किसी भी दिन बड़ी घटना घट सकती है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें