फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिन में धूप से राहत... शाम को गलन ने बढ़ाई मुश्किल

Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच दोगुने का अंतर आ चुका है। दिन में समय से धूप निकल रही है। इससे लोगों को ठंड से राहत तो मिल रही है, लेकिन शाम होते ही गलन हो जा रही है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय धूप निकल रही है, धूप में तपिश भी जिससे पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है। मगर, सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चलने से रात में गलन बढ़ जा रही है। पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ने फिर परेशानी बढ़ गई। इसके कारण कस्बा में आए लोगों ने शाम होते ही घर की राह पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें