उजारनाथ। क्षेत्र के कई गांवों में लीकेज के चलते घर तक ओवरहेड टैंक का पानी नहीं पहुंचने की शिकायत के बाद जल निगम ने चार गांवों की लीकेज ठीक करने के लिए कुल 37.71 लाख रुपये जारी किए हैं। इससे आस जगी है कि हर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।
क्षेत्र के गांव सिंदुरिया बुजुर्ग, अमरवा बुजुर्ग, पटहेरवा व पिपरा कनक में बने ओवरहेड टैंक की आपूर्ति गांव के किसी भी पुरवा तक पाइप लाइन लीकेज के चलते नहीं हो पा रही थी। पटहेरवा के लिए 9.40 लाख, सिंदुरिया बुजुर्ग का 8.92 लाख रुपये, अमरवा बुजुर्ग को 9.53 लाख रुपये व पिपरा कनक को 9.86 लाख रुपये दिए गए हैं।
जलनिगम के अवर अभियंता जीवन प्रकाश ने बताया कि टेंडर पूरा होते ही ठीक कराकर जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।