फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुत्तों से जल्द मिलेगी निजात, एबीसी सेंटर और शेल्टर होम की प्रक्रिया तेज

Wed, 05 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में निराश्रित एवं आवारा कुत्तों के बंध्याकरण, टीकाकरण और रखरखाव के लिए एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर व शेल्टर होम बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए कसया तहसील के खोराबर में जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने इसकी जानकारी नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को दे दी है। चिह्नित भूमि राजस्व अभिलेखों में नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश के नाम दर्ज है। इसके हस्तांतरण के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से औपचारिक अनुमति मांगी गई है।
एबीसी सेंटर व शेल्टर होम बनाने की प्रक्रिया में तेजी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देखने में आई है। नगर विकास विभाग ने इसके निर्माण के लिए 7585 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। तभी जिला प्रशासन भूमि की तलाश कर रहा है। पिछले दिनों आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं भी हो चुकी हैं। प्रभावित लोग भी आवारा कुत्तों से बचाव के लिए प्रशासन से बंदोबस्त करने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन

खोराबर में नागरिक उड्डयन विभाग की जमीन चिह्नित : एसडीएम कसया की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खोराबर (तप्पा-मैनपुर) के गाटा संख्या-339 में 0.958 हेक्टेयर (9580 वर्गमीटर) भूमि नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें