फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, पांच स्थानों पर होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 29.76 लाख रुपये, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

पडरौना। जिले में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए पांच स्थानों पर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 29.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने बजट जारी कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़कों की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायकों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे थे। शासन ने प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन


स्वीकृत कार्यों के तहत पडरौना क्षेत्र के जंगल बेलवा, रतन टोला भरपटिया और गनेशी पट्टी के अलावा पडरौना शहर के अंबे चौक तथा तिलक नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने बताया कि पांचों स्थानों पर निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के साथ ही शासन से धनराशि भी जारी हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें