फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज

Thu, 16 Feb 2017 11:27 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के छठें चरण के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। इस जांच में पडरौना और फाजिलनगर के दो-दो तथा रामकोला, खड्डा व हाटा के एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण खारिज हो गया। कुल 105 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से सात लोगों का पर्चा निरस्त होने के बाद अब चुनाव मैदान में 98 प्रत्याशी बचे हैं। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि है। 
विज्ञापन

पडरौना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस की शिवकुमारी देवी, बसपा के जावेद इकबाल सहित 17 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच में भाकपा माले के पप्पू कुशवाहा और निर्दलीय संजय कुमार दीक्षित का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व आरओ संजीव रंजन ने बताया कि इनके पर्चे अपूर्ण थे, जिससे निरस्त करने पड़े।      
रामकोला विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार पूर्णमासी देेहाती, सुहेलदेव भारती समाज पार्टी से रामानंद बौद्ध, बसपा से विजय कुमार और निर्दलीय महेंद्र प्रसाद गोंड सहित 12 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच में धर्मेंद्र नाम के निर्दल उम्मीदवार का पर्चा अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया।      
विज्ञापन

हाटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन केडिया, बसपा के विरेंद्र सिंह सैंथवार सहित 14 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच में लोकदल के रमेश का पर्चा निरस्त कर दिया गया। आरओ ने बताया कि इनका प्रत्यावेदन प्रारुप कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया।      
खड्डा विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिला करने वाले सपा के विजेंद्र पाल, बसपा के विजय प्रताप, भाजपा से जटाशंकर त्रिपाठी सहित 17 लोगों ने नामांकन किया था। उनमें से आशीष नाम के एक निर्दलीय का पर्चा खारिज कर दिया गया।          
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह, बसपा के जगदीश सहित 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले कौशर आफरीदी और पवन कुमार के पर्चे निरस्त कर दिए गए। तमकुहीराज और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से किसी उम्मीदवार का पर्चा खारिज नहीं हुआ। इस तरह सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से पर्चा दाखिला करने वाले 105 उम्मीदवारों में से सात के पर्चे निरस्त कर दिए गए। अब 98 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। 18 फरवरी को नाम वापसी होनी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें