फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड गाड़ियों पर रोक की मांग

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गन्ना लदे इन ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमागंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार और आस-पास के गांवों से होकर गुजरने वाली ओवरलोड गन्ना लदी गाड़ियों की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इन गाड़ियों की जांच कर रोक लगाने की मांग की है।चीनी मिलों पर गन्ना लेकर जा रही गाड़ियों पर क्षमता से अधिक गन्ना लोड हो रहा है। इसके अलावा बालू लदी गाड़ियां भी दौड़ रही हैं। इन गाड़ियों की वजह से हादसे की आशंका बढ़ गई है। छितौनी इंटर कॉलेज के अध्यापक आकाश सिंह, बाजार निवासी नरेश वर्मा, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, जोकहिया निवासी कृपा गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा व बेलवनिया निवासी चंदेश्वर गुप्त आदि का कहना है कि इस मामले में प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें