फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नियमित योगाभ्यास बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Wed, 10 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसलिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने 21 जून को जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विशाल सिंह ने कहा कि योग को जन जन तक पहुंचने के लिए 15-20 जून तक जिले के सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर योग शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद योग प्रशिक्षक अभय रंजन मिश्र ने योग के विभिन्न प्रणायाम और आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें