फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उजारनाथ चौराहे पर व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदा​धिकरी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
उजारनाथ। उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। क्षेत्र के व्यापारी व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा व सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि व्यापारी समाज, देश और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की रीढ़ होते हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व हितों की रक्षा के लिए प्रयास किया जाएगा। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता, अमरनाथ पांडेय, कन्हैया शर्मा, विनोद यादव ने व्यापारियों की एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, हरि गोविंद चौबे, सतीश चौहान, दिलीप वर्मा, राजा राम, विनय श्रीवास्तव, केशवानंद, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें