फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं, पेंशन पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं, पेंशन पाएं
विज्ञापन

- अमर उजाला व श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज लगेगा पंजीकरण शिविर
- रियल पैराडाइज एकेडमी में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भी श्रम विभाग की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। 18 से 40 वर्ष तक की उम्र वाले व्यक्ति इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 60 साल के बाद पंजीकृत लोग पेंशन के हकदार होंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि बुधवार को पडरौना नगर के रियल पैराडाइज स्कूल परिसर में दोपहर 12 बजे से पंजीकरण शिविर शुरू होगा। असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे स्ट्रीट वेंडर, अखबार वितरक समेत अन्य ऐसे लोग जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, वे इन योजनाओं के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत लोगों को उम्र के हिसाब से 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति व मोबाइल साथ लाना जरूरी होगा। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रामकोला रोड स्थित रियल पैराडाइज स्कूल में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें