फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पात्र किसानों का कराएं पंजीकरण

Thu, 13 Nov 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। खण्ड विकास मोतीचक के सभागार कक्ष में बुधवार को बीडीओ श्वेता मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, फेमिली आई-डी, श्रमिकों का ईकेवाईसी, पीएम सूर्य घर योजना आदि बिंदुओं पर समीक्षा हुई।
विज्ञापन

विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री पर जोर देते हुआ कहा कि सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और जागरूक करने के लिए प्रेरित करें। सहायक विकास अधिकारी रमायन गुप्ता ने कहा कि यह अभियान भविष्य की योजनाओं और लाभ वितरण की नींव है। इस दौरान सचिव समरजीत सिंह, प्रभात सिंह, स्वेता यादव, ब्रजेश त्रिपाठी, सच्चिता नन्द आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें