बनकटा बाजार। प्रखर साहित्य मंच कुशीनगर की तरफ से श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर बेलवा परिसर में कवि गोष्ठी हुई। इसमें क्षेत्रीय कवियों ने देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं सुनाई।
गोष्ठी की शुरुआत सरस्वती बंदना से हुई। इसके बाद कवि उमेश चौबे, संतोष गंगम, श्याम नारायण गुप्ता, हरेंद्र पांडेय, नरेंद्र कुमार आदि कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता कवि बच्चा सिंह सूर्यबंशी ने किया। इस दौरान नथुनी राव, उमेश चौबे, चंदन सिंह, दयाशंकर पांडेय, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद