फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंस्टाग्राम पर डाली रील, युवकों ने किशोर पर किया चाकू से हमला

Tue, 16 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के समउर बाजार में एक किशोर को इंस्टाग्राम पर रील डालने से नाराज तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द के (बांग्ला टोला) निवासी चार युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौजूद लोगों ने घायल किशोर को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं दो व्यक्तियों पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार निवासी किशन कुशवाहा पुत्र अवधबिहारी कुशवाहा (16) एक इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। इंस्टाग्राम पर रील बना कर डालने से नाराज तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग के (बांग्ला टोला) निवासी मंगेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा व दो अज्ञात युवकों ने सोमवार को किशन को बांग्ला टोला स्थित खेल मैदान में बुलाया । चाकू से पेट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग निकले।गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता देख मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उसे समउर बाजार स्थित निजी अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई। किशोर की मां रीता देवी के तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
किशन की मां रीता देवी ने बताया उनका बेटे रील बनाने का शौक है। सोमवार को युवकों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें