फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर सेल ने ठगी के 80 हजार रुपये कराए वापस

Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। साइबर अपराध के मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक पीड़ित के 80 हजार रुपये वापस करा दिया। यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि उसके खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी प्रेमनाथ से किसी अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से 80 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंकों से संपर्क कर तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से पूरी धनराशि होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में वापस करा दी। राशि वापस मिलने पर प्रेमनाथ ने कुशीनगर पुलिस और साइबर सेल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें