फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में रिकॉर्ड 125 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 39 हुए स्वस्थ, भेजे गए घर

विज्ञापन
कोरोनो मरीज मिलने के बाद सीएचसी मथौली बाजार को सील किया गया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर में रिकॉर्ड 125 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 39 हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
विज्ञापन

पडरौना। जिले में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 125 पॉजिटिव केस मिले। इनमें पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या डेढ़ हजार को भी पार कर गई है। बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई, वहीं कम लक्षण या गंभीर रोगियों को लक्ष्मीपुर एलवन हॉस्पिटल एवं एमएमसीएच विंग में बने एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मिली 1253 सैंपल की रिपोर्ट में 1128 निगेटिव और 125 पॉजिटिव केस हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 1537 हो गई है। इनमें 682 एक्टिव केस हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। 39 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिलने पर बुधवार को घर भेज दिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 843 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब ब्लॉक स्तर की सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी कोविड कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। वहां कोरोना जांच एवं इसके परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05564 240228, 9984943395 और 9044943395 पर भी सूचना दे सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें