फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति की संस्तुति

Wed, 04 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

-बीईओ ने प्रधानाचार्य और गांव के लोगों ले ली जानकारी
-शिक्षामित्र को जेल भेज दिया गया है


पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने के लिए बीईओ ने उच्चाधिकारी को संस्तुति की है। उन्होंने यह कार्रवाई मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य और गांव के लोगों से शिक्षामित्र पर लगे आरोप की जानकारी लेने के बाद की है।
प्राथमिक विद्यालय सेमरा में तैनात शिक्षामित्र शैलेश कुमार सिंह पर पड़ोस के गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप हैं। इस मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर आरोपी शिक्षामित्र को कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी होने के बाद बीईओ मंगलवार को स्कूल पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोखन प्रसाद से आरोपी शिक्षामित्र के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि तीन दिन से शैलेश सिंह विद्यालय नहीं आ रहा था। बीईओ ने गांव के कुछ लोगों से भी मामले के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक की शिकायत और जांच के आधार पर शिक्षामित्र काे तत्काल प्रभाव से वेतन बाधित करते हुए उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को जांच आख्या भेजी।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ हिमांशु सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद विद्यालय जाकर प्रधानाध्यपाक समेत सभी पक्षों से जानकारी ली। मिली जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें