पडरौना। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दरम्यान विभागीय कार्यों में लापरवाही मिलने पर पांच प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों के निलंबन और गैरहाजिर शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई।
बीईओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रवींद्रनगर की प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक अनुपस्थित थीं। विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं हुई थी।
प्रधानाध्यापक के निलंबन और सहायक अध्यापक के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। एक अन्य सहायक अध्यापक और अनुदेशक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय रवींद्रनगर प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक अनुपस्थित थीं।
विद्यालय की रंगाई-पुताई भी नहीं हुई थी। इसलिए प्रधानाध्यापक के निलंबन और सहायक अध्यापक के एक दिन का वेतन काटने का संस्तुति की गई।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बेलवा मिश्र, सोहरौना, सिधुआं स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधुआं स्थान, प्राथमिक विद्यालय सेमरा हर्दो और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा हर्दो में निरीक्षण किया, जहां के अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों के निलंबन और सहायक अध्यापकों के एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई।