फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंगूठा लगवाकर नहीं दिया राशन, कोटेदार पर केस

Sun, 29 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के डिबनी खास के कोटेदार के खिलाफ हुई शिकायतों की पुष्टि के बाद सप्लाई विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तमकुहीराज ब्लॉक के गांव डिबनी बंजरवा के खास टोला में कोटेदार जहरुद्दीन कोटे की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार जून माह में फिंगर लगाने के बावजूद राशन वितरित नहीं किया और गरीब लोगों में वितरित होने वाले अनाज कालाबाजारी करने वालों के हाथों बेच दिया। शिकायतों के बाद डिबनी खास वास्तविक स्थिति जांचने के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम पहुंची तो मुखर हो ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सप्लाई विभाग की जांच में राशन के दुकान से स्टॉक का 44.29 क्विंटल गेहूं व 28.78 क्विंटल चावल गायब मिला। इसकी रिपोर्ट सप्लाई विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजी। संस्तुति के बाद सप्लाई विभाग ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर तमकुहीराज राजीव श्रीवास्तव ने बताया जांच में राशन के दुकान से करीब 75 क्विंटल राशन गायब मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें