पडरौना। जिले में फरवरी का निशुल्क खाद्यान्न वितरण आठ से 26 फरवरी तक होगा। वितरण से पूर्व डीएम की तरफ से नामित नोडल अधिकारी उपलब्ध खाद्यान का सत्यापन करेंगे।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को फरवरी के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निशुल्क वितरण आठ से 26 फरवरी तक कराया जाएगा। राशन वितरण से पहले जिले के सभी उचित दर दुकानों पर उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन डीएम की तरफ से नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित एसडीएम के द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता रखने के लिए नामित नोडल एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी देख-रेख में खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।