फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्दी में शरीर पर दाने... हो सकता है स्केबीज

Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सर्दी में शरीर पर बने दाने को हल्के में न लें। यह स्केबीज हो सकता है। यदि समय पर इलाज नहीं हुआ तो परिवार के अन्य लोगों में भी इसका इंफेक्शन फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अस्पतालों में हर दिन 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। शरीर पर दाने बनने के बाद यदि उसमें खुजली हो तो तत्काल डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।
चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि स्केबीज एक त्वचा रोग है, जो कुटकी नाम के छोटे जीवों से होता है। स्केबीज से पीड़ित व्यक्ति को तेज खुजली होती है। दानों पर फफोले या फुंसी जैसे उभार बने होते हैं। त्वचा पर छोटी-छोटी रेखाएं या निशान भी दिख सकते हैं। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा पर आम तौर पर 10-15 माइट होते हैं।
इसका इलाज पर्मेथ्रिन क्रीम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्केबीज से ग्रसित लोगों से शारीरिक संपर्क से एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। इससे बचाव के लिए लोगों को प्रतिदिन स्नान करने के साथ साफ कपड़ा सूती कपड़ा पहनना चाहिए।
विज्ञापन

शरीर में दाने होने पर यदि खुजली हो तो लौंग के तेल में नारियल तेल मिलाकर दो-तक हफ्ते तक नहाने से पहले त्वचा पर लगाएं। इससे स्केबीज से राहत मिलती है। इसका इंफेक्शन बड़ी तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें