फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राम का हुआ राज्याभिषेक, उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
झांकी में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
सांंथा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसिया में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हो गया। नौवें दिन श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। भक्तों ने पुष्प वर्षा की और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।
विज्ञापन

राज्याभिषेक की झांकी सजाई गई, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक आचार्य धनंजय महाराज ने कहा कि सूर्पणखा के पति की हत्या रावण ने की थी। इसलिए सूर्पनखा रावण का विनाश चाहती थी। भगवान राम से रावण की शत्रुता का कारण वह बनी, ताकि रावण का विनाश हो।
भगवान राम ने रावण के सारे योद्धाओं व दैत्य सेना को मारकर उद्धार कर दिया। विभीषण को राजतिलक देकर सीता और लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, अंगद आदि के साथ अयोध्या आए। अयोध्या में खुशियां मनाई गई। भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर कथा पंडाल में उत्सव मनाया गया और पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें