फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुसाध और ढाढ़ी समाज को मिले अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद्र ने कहा कि सूबे में दुसाध और ढाढ़ी समाज के लाखों लोग हैं, लेकिन उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सरकार को चाहिए कि विशेष सर्वेक्षण कराकर पात्र लोगों को जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने संसद में दुसाध, ढाढ़ी समाज से जुड़ा अहम मुद्दा मजबूती से उठाया। सांसद ने लोकसभा में बताया कि प्रदेश में दुसाध और ढाढ़ी समाज के लाखों की लोग हैं, लेकिन उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस मौके पर इंद्रजीत दुसाध, ब्रह्मदेव दुसाध, शिवलाल, रामकोमल, भगवानदीन, अभिजीत दुसाध ने खुशी व्यक्त करते हुए सांसद के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें