फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के सही क्रियान्वयन से आएगा रामराज:ओमप्रकाश

Fri, 19 May 2017 11:52 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
योजनाओं के सही क्रियान्वयन से आएगा रामराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन से ही रामराज का सपना पूरा होगा। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को बताएं, जिससे कि उन्हें इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
ये बातें शुक्रवार को श्रीराम जानकी मठ सभागार में विश्व हिंद महासंघ की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध बूचड़खाने नहीं चलेंगे। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में सकारात्मक सोच वाले लोगों को जोड़ना जरूरी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के हियुवा संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से ही प्रदेश में सरकार बनाने में सफलता मिली है। जिला संयोजक हिंदू युवा वाहिनी चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि सीएम के निर्णय में जनता के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। सम्मेलन में डॉक्टर कमलेश शाही, जिला सह संयोजक डॉक्टर शेषमणि गोंड, हियुवा जिला संगठन महामंत्री दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मुकुल पांडेय, राजेश साहनी, मनीष जायसवाल, सुधीर रुंगटा, राजकिशोर राव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष दिग्विजय शाही और संचालन हियुवा जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा ने किया। अंत में राजन जायसवाल ने मंचासीन अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कन्हैया गोंड, सुनील बर्नवाल, अमिताभ मिश्र, लाल बिहारी पटेल, संतोष बर्नवाल, प्रमील गुप्ता, डॉक्टर रामदरश चौहान, दिलीप यादव, महेश, सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रकेश यादव, शेषनाथ यादव, ब्रजभूषण कुशवाहा, गुलाब मद्धेसिया, गोरख मिश्र, दुखी पटेल, संदीप मद्धेसिया, हरिओम जायसवाल, रमेश कुशवाहा, डॉक्टर गिरीधारी शर्मा, अंशू यादव, बच्चा वर्मा, जैकी वर्मा, पवन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें