कसया। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम हो रहे अंडर -16 केसीए पुलवी क्रिकेट मैच के छठवे दिन रामकोला क्रिकेट एकेडमी और गुरुकुल के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर रामकोला टीम के कप्तान प्रतियूष मद्धेशिया ने पहले बैटिंग करने निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी रामकोला की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खो कर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बैटिंग करने उतरी गुरुकुल की टीम 20.2 ओवर में 110 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह रामकोला एकेडमी ने 100 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही रामकोला ने सेमी फाइनल में जगह बना लिया है। मैन आफ मैच आदित्य नाथ सिंह चुने गए। आदित्य नाथ ने 5.2 ओवर में 28 रन दे कर 6 विकेट झटके। वहीं कप्तान प्रतियूष मद्धेशिया बेस्ट बैट्स मैन चुने गए। प्रतियूष ने 4 छक्का और 7 चौके की मदद से 62 रन रन का योगदान दिए।
मैच में निर्णायक की भूमिका विकास सिंह, राम प्रकाश और स्कोरर की भूमिका विकास सिंह ने निभाई किया। इस दौरान केसीए कोच मो. अजहरुद्दीन, अंशु मणि त्रिपाठी, रविशंकर मिश्रा, अजेंद्र सिंह, प्रिंस पांडेय, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।