फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलशयात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

विज्ञापन
खलीलाबाद में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर स्थित हाइडिल कॉलोनी की पुरानी पुलिस लाइंस में गुरुवार को संगीतमयी रामकथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक कलशयात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा और आजाद चौक से होते हुए समय जी माता मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान किन्नर समाज के लोगों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संगीतमयी श्रीराम कथा का समापन 10 अप्रैल को होगा। कथा व्यास गोरखनाथ मिश्रा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया, भाजपा नेत्री किरण प्रजापति, श्याम सिंह, शुभम राय, राकेश पाठक आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें