फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामविलास की मौत से पसरा मातम

Thu, 04 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। हाटा ब्लॉक क्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी 60 वर्षीय रामविलास की बुधवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पकवा इनार के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पांच बेटे हैं। उनकी मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि बताया जा रहा है कि इन्हें बचाने के कारण यह भीषण सड़क हादसा हुआ। इसके बावजूद भी नहीं बच पाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामविलास साइकिल से कुशीनगर किसी काम के लिए गए थे। वह बुधवार दोपहर में राजमार्ग को पार करने लगे। तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर चालक के बचाने के बावजूद चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें