सुकरौली। क्षेत्र के पैकौली लाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। गांव के लोगों को अपने पाल्यों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्याह्न भोजन समेत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसलिए सभी लोगों को अपने बच्चों का नामांकन नजदीक के प्राथमिक विद्यालय में कराना चाहिए। गांव में भ्रमण कर बच्चों को नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान गरिमा, संदीप राय, उमेश यादव, आफसा बानो, स्वप्नलता यादव, शिप्रा, प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।