फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनाक्रोश महिला सम्मेलन के तहत निकाली रैली

Wed, 29 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा में निकली रैली में शामिल महिलाएं और अन्य लोग
विज्ञापन
हाटा। नगर में मंगलवार को जन-आक्रोश महिला सम्मेलन के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक मोहन वर्मा ने की। रैली में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने भाग लेते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली जिसमें शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और भेदभाव के विरोध में नारे लगाए। नारी शक्ति जिंदाबाद और महिला सम्मान हमारा अधिकार जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
अध्यक्षता करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है, तभी वे सशक्त बन सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें