फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश हत्याकांड : फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

Sun, 16 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहीराबारी निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को घटना में शामिल एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। शनिवार को भी गांव में शांति व्यवस्था के बावत एक पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव में जमीन विवाद में 13 नवंबर की सुबह पटीदारों ने दरवाजे पर चढ़कर राकेश आर्या पुत्र राजकोकील (19) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए युवक की मां और बहन की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुभाष, उसके बेटे डब्लू व सुभाष के भाई छोटेलाल, उसके बेटे रंजीत, राजन व सुभाष की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक युवती के अलावा रंजीत व छोटेलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल तीन आरोपियों सुभाष, राजन व डब्लू की गिरफ्तारी के लिए तमकुहीराज पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही हैं। हालांकि आरोपियों के लगातार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस टीमों को सफलता नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मारपीट में घायल युवक की मां और बहन डाक्टरी परीक्षण के लिए थाने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने शेष बचे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। इसके लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें