फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार के राजू ने नेपाल के सूरज को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। क्षेत्र के ग्राम सभा अकबरपुर टोला मगरूआकुटी में सोमवार को आयोजित मेला कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बिहार और नेपाल के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
सदर विधायक मनीष जयसवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव श्रीवास्तव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुरू कराया। इसके बाद आमने-सामने हुए गोरखपुर, बिहार, नेपाल, कुशीनगर, देवरिया और नेपाल के पहलवानों अपने-अपने दांव लगाए।
विज्ञापन

दंगल में बिहार के राजू और नेपाल के सूरज के बीच हुई कुश्ती रोमांचक रही। इसमें राजू ने सूरज को पटकनी देकर विजयी घोषित हुए।
कुश्ती में निर्णायक की भूमिका रविंद्र माझी और कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन उमेश कुशवाहा ने किया। अंत में मेला संरक्षक प्रदीप कुशवाहा व अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, महंथ दीपकनाथ पांडेय, गृजेश पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, प्रधान खुर्शीद आलम, अलाउद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें