फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 800 मीटर दौड़ में राजू को मिला पहला स्थान

Sat, 18 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम पर शुक्रवार को दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स व सांस्क़ृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट की सलामी और मशाल दौड़ के साथ हुई। इस दौरान बच्चों, अध्यापकों और दर्शकों में काफी उत्साह दिखा। दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने पसीना बहाया, देखकर अन्य बच्चे गदगद हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण युवा शक्ति के बल पर ही संभव है। इसके लिए युवाओं को शिक्षित और संस्कारित होना बेहद जरूरी है। योग्य नागरिक के निर्माण में स्कूल की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि त्रिपाठी व प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का पूर्व विधायक ने मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को हुई 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कॉलेज के राजू यादव ने प्रथम व नरायनपुर कोठी के सूरज कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के आंचल राय ने प्रथम व नरायनपुर कोठी की प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा 100, 200, 400,1500 व 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं।
इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, बांस कूद के साथ गोला क्षेपण, भाला क्षेपण, चक्र क्षेपण, तार गोला क्षेपण आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। बुद्ध इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। संगीता के आचार्य अमरजीत मिश्र ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, गजल, भाव गीत, कव्वाली, क्रियात्मक गीत, लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी व कवि दरबार की भी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें