पड़रौना। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर सेल टीम ने थाना कोतवाली हाटा परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत ने अपनी टीम के साथ थाना परिसर में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई एवं डिजिटल वॉलेट से होने वाली धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओएलएक्स ठगी, फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप-फेसबुक हैकिंग, बारकोड फ्रॉड, हनी ट्रैप, सिम स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से ठगी, पॉलिसी-चिटफंड-लॉटरी के नाम पर होने वाली ठगी तथा ऑनलाइन खरीद-फरोख्त से जुड़े अपराधों के संबंध में लोगों को सतर्क किया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के उपाय बताए गए। लोगों को थानों पर स्थापित साइबर सेल के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए।