फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश से सड़क से वार्डों तक जलभराव, आवागमन में हुई दिक्कत

Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हरपुर माफी गांव में सड़क पर भरा बारिश का पानी।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना/कप्तानगंज। सोमवार की सुबह हुई बारिश से सड़क से लेकर शहरों के वार्डों तक जलनिकासी व साफ-सफाई सहित निर्माणाधीन परियोजनाओं के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। इन जगहों से आवागमन के दौरान लोगों को परेशानियां हुईं। गुजरने के दौरान हादसे का अंदेशा बना रहा। कुछ जगहों पर मोहल्ले के लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उनका आरोप था कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सुस्त रफ्तार से काम किया जा रहा है,ऐसे में अब बरसात के पूरे चार महीने बारिश होने पर कचड़े व गंदे पानी से गुजरना मजबूरी होगा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे हवा के साथ जिले में जगह-जगह बारिश शुरू हुई,जिसके चलते शहर व कस्बों में जहां पर साफ-सफाई व जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं था वहां पर पानी सड़क व गलियों में ही लग गया। कप्तानगंज
कस्बे के सुभाष नगर में जलभराव से घरों की सीढ़ियों तक पानी भर गया। इसके चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं जलभराव वाले रास्तों को बदलकर दूसरे रास्तों से लोगों की आवाजाही होती रही। गौरतलब है कि पडरौना -कप्तानगंज एनएच -730 मार्ग चौड़ीकरण, सुभाष नगर में दोनों तरफ नाली व सड़क के अधूरे पड़े निर्माण कार्य के चलते लोगों के घरों की सीढि़यों तक पानी भर भर गया। कस्बे के रहने वाले गोलू मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह,मुकेश सिंह, आरके मिश्रा, यूपी राव, विनोद गोविंद राव, डा. दीप तिवारी, मोनू सिंह,भोला वर्मा,गौरी शंकर वर्मा, राम जनम गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता, मुलायम खरवार, राकेश दुबे, अशोक चौरसिया का आरोप था कि जलभराव व कीचड़ के चलते दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दूर कराने के लिए लगातार जिम्मेदारों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है इसके बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिखाई दे रहा है। मच्छरों के प्रकोप सहित संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एनएच-28 स्थित हाटा-पिपराइच मोड़ पर बारिश के बाद घुटने भर पानी भर गया। इससे वाहन व लोग मजबूरी में आवागमन करते हुए दिखाई दिए। वाहन जलभराव के चलते हिचकोले खाते हुए गुजर रहे थे। जलभराव की वजह निर्माणाधीन फ्लाईओवर का होना बना हुआ है। वहीं,कसया के गांधी चौक पर बारिश होते ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बीच सड़क में ही पानी लग गया। जहां गुजरने वाले राहगीरों को गुजरना पड़ा। इसके अलावा पडरौना शहर के जटहां रोड स्थित राजपूत कॉलोनी, नौका टोला, जमालपुर, कटकुइयां मोड़, चंद्रगुप्त मौर्य नगर आदि में जलभराव हो गया।
00000
कोट:-
कस्बे में बारिश के बाद कुछ जगहों पर जलभराव होने की लोगों से शिकायत प्राप्त हुई है। लोगों ने अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जलभराव की वजह बताई है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पत्र जारी किया जाएगा, ताकि बारिश होने के बाद उन्हें जलभराव जैसे स्थिति से निजात मिल सके। -मुहम्मद जफर, एसडीएम,कप्तानगंज
-
कटाई भरपुरवा–एकवनही खुर्द मार्ग पर कीचड़
-करीब 1200 मीटर कच्ची सड़क पर जलभराव से आवागमन बाधित
- दो गांवों समेत कई प्रमुख बाजारों और कस्बों से संपर्क प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के अंतिम गांव कटाई भरपुरवा गांव के बाजार टोला से एकवनही खुर्द तक जाने वाली सड़क पहली ही बरसात में बदहाल हो गई है। करीब 1200 मीटर लंबा कच्ची सड़क जलभराव और कीचड़ से पट गया है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग दो गांवों के साथ-साथ आसपास के कई प्रमुख बाजारों और कस्बों को जोड़ता है, इसलिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का इस सड़क से आवागमन होता है।
बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने और कीचड़ फैल जाने से पैदल चलना भी कठिन हो गया है। बाइक और साइकिल सवारों को फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कुछ हिस्से में खड़ंजा लगा है, लेकिन अधिकांश भाग अब भी कच्चा है। बरसात शुरू होते ही यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क को पक्की कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता दिखाई और न ही संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस पहल की। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का शीघ्र पक्कीकरण कराया जाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। गांव निवासी एक निजी विद्यालय के प्रबंधक दीनदयाल यादव, रामायण पांडेय सहित कई लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

हरपुर माफी गांव में सड़क पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : Archive

हरपुर माफी गांव में सड़क पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें