फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में बारिश ने दी राहत, दिन में उमस ने किया बेहाल

Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इन दिनों मौसम का बदलाव बार-बार देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात करीब दस बजे बादल गरजे और बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बुधवार की सुबह से निकली धूप से तापमान में उछाल आया और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शहर समेत आसपास के इलाकों सूरज की तपिस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर कभी धूप तो कभी छांव होने से उमस भरी गर्मी बनी रही। रात करीब साढ़े नौ बजे हल्की हवा के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। रात करीब 11 बजे शुरू हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझाम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। इससे लोग रात भर अच्छी नींद ली। लेकिन बुधवार की सुबह ही सूरज की तपिस फिर से बढ़ गई।
सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकलने से तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। ऐसे में उमस भी एकदम से काफी ज्यादा हो गई। ये उमस भरी गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बन गई और दिनभर लोग परेशान रहे। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुती वी सिंह ने बताया कि जिले में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते मौसम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अभी पांच-छह दिन तक जिले में बारिश का अनुमान है। किसानों के लिए बारिश के रूप में अमृत बरस रहा है। यह बारिश धान, नर्सरी के लिए संजीवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें