फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: कुशीनगर के पनियहवा के पास टूटी रेल पटरी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 15 Dec 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

जीआरपी पनियहवा/पड़रौना चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव का कहना है कि सूचना पर आरपीएफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा हूं। ज्वाइंट के पास ट्रैक टूटी है जिसे तात्कालिक रूप से जोड़ा गया है। धीमी गति से पैसेंजर ट्रेन को गुजारा गया है। सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
पनियहवा के पास टूटी रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही मालगाड़ी दुर्घटना की शिकार होने से बच गई। यहां पनियहवा से आगे वाल्मीकिनगर की ओर पनियहवा पीकेट से चंद कदम दूरी पर पीलर संख्या 308/14 पर ट्रैक की एक पटरी टूट गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टूटे हुए ट्रैक से एक मालगाड़ी ट्रेन भी अपनी गति से गुजर गई। गनीमत रहा की कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। बृहस्पतिवार की सुबह छितौनी- बगहा रेल पुल की ओर टहलने निकले बच्चों ने टूटी हुई रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के पास तेज आवाज सुनी तो से ट्रेन गुजरने के बाद देखा जहां रेलवे ट्रैक टूटा मिला।
 

 जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में जीआरपी पनियहवा/पड़रौना चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव का कहना है कि सूचना पर आरपीएफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा हूं। ज्वाइंट के पास ट्रैक टूटी है जिसे तात्कालिक रूप से जोड़ा गया है। धीमी गति से पैसेंजर ट्रेन को गुजारा गया है। सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें