पनियहवा में लहन नष्ट करती हनुमानगंज पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस ने छापा मारकर लहन नष्ट किया
खड्डा/छितौनी। अवैध शराब के लिए चर्चित पनियहवा गांव में हनुमानगंज पुलिस ने छापा मारकर जमीन में दबाकर रखा गया डेढ़ क्विंटल लहन नष्ट किया। एसओ ने गांव वालों से इस बुराई से दूर रहने की अपील की। नहीं सुधरने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसओ जेपी पाठक की अगुवाई में महिला पुलिस व फोर्स के साथ मंगलवार शाम को छापा मारा। यहां जमीन में गड्ढे में दबाकर रखा गया लहन खुदवाकर बाहर निकाला और नष्ट किया। एसओ जेपी पाठक ने गांव के लोगों को समझाते हुए अवैध शराब के नुकसान के बिषय में विस्तृत जानकारी दी। एसओ ने कहा कि अगर यह अवैध कार्य बंद नहीं हुआ तो आगे कड़ी कार्रवाई होगी।
इस दौरान एसआई राजेन्द्र राय, महेन्द्र चौधरी, शहनवाज हुसैन, जितेन्द्र सिंह, महिला सिपाही अपर्णा पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।