फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : हाइवे पर टकराए 14 वाहन, दो घंटे आवागमन ठप

विज्ञापन
हाटा क्षेत्र के एनएच 28 पर मंगलवार को सुबह कोहरे का कहर के कहर से 14 वाहन टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोहरे का कहर : हाइवे पर टकराए 14 वाहन, दो घंटे आवागमन ठप
विज्ञापन

पशु लदे दो ट्रक भी हुए हादसे का शिकार, गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
यातायात बहाल करने में हाइवे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस को लगे दो घंटे
हाटा। मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण फोरलेन हाइवे पर हाटा कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर से लेकर थरूआडीह गांव के सामने तक अलग-अलग जगह करीब 14 वाहन आपस में टकरा गए। जिसके चलते हाइवे के एक लेन पर यातायात रुक गया। इनमें से सवारी वाहन थे, हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लेकिन इसी बीच दो ऐसे ट्रक भी दुर्घटना के शिकार हुए जिन पर वध के लिए पशु लाद कर ले जाया जा रहा था।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर हाइवे पर ही पलट कर दो टुकड़े में बंट गई। आगे ट्रैक्टर ट्राली के क्षतिग्रस्त होता देख पीछे चल रहे वाहन चालकों ने तेज ब्रेक लगाया। उसके बाद अनियंत्रित होकर कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना में करीब छह कार और अन्य बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इन्हीं में दो ऐसे ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें वध के लिए गोवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा था। घटना के बाद तस्कर और चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। दोनों ट्रकों में चार जानवरों की दम घुटने से मौत हो गई थी। शेष को पुलिस ने ट्रक से नीचे उतारकर कोतवाली भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर लेन पर वाहनों को आवाजाही शुरू कराई। इस संबंध में हाटा कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी। दो ट्रकों पर लदे पशु पकड़े गए हैं, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें