फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलदार के नेतृत्व में गेस्ट हाउस पर छापा, किया सील

Sat, 24 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को नायब तहसीलदार और कसया पुलिस ने छापा मारा। वहां एक नाबालिग जाेड़े सहित दो जोड़े पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया और होटल को सील कर दिया।

नगर में संचालित हो रहे होटल एवं गेस्ट हाउसों में अवैध देह व्यापार का मामला चर्चा में रह रहा है। आए दिन पुलिस छापा मारती है, लेकिन यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। होटल से पकड़कर लाया जाता है। उनसे पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच 28 पर स्थित कई होटलों और गेस्ट हाउस पर छापा मारा। राज गेस्ट हाउस में एक जोड़ा नाबालिग सहित दो जोड़े पकड़े गए। संचालक भाग गया। प्रशासन की ओर से गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, एसआई विवेक पांडेय, एसआई अंजली त्रिपाठी, एसआई अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रिया सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस में छापा के दौरान दो जोड़े पकड़े गए हैं। उन्हें स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें