फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर से नव विवाहिता पकड़ी गई, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने दर्ज कराया है केस, प्रेमी के पास से कीमती आभूषण बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंथ गांव से पांच दिन पूर्व प्रेमी के साथ घर से आभूषण के साथ फरार हुई नव विवाहिता को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस गांव के मोहन गौड़ की शादी 29 मई 2023 को हुई थी। पत्नी के मायके के राजा अंसारी ने उसका अपहरण कर लिया था। साथ में घर का करीब सात लाख रुपये का आभूषण व नकदी भी लेती गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। दरोगा आकाश सिंह ने फाजिलनगर कस्बा से शुक्रवार को अपहृत विवाहिता को पकड़ लिया। आरोपी प्रेमी राजा अंसारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने कीमती आभूषण बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें