फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा अल्ट्रासाउंड कक्ष सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के खुशबू डायग्नोस्टिक सेंटर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा। इस दौरान डॉक्टर अनुपस्थित मिले और कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद टीम ने सेंटर के अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। कार्रवाई एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

डीएम संजय चौहान के निर्देश पर जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई।
जांच में सेंटर पर कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों समेत अन्य व्यवस्थाओं में भी कमियां पाई गईं। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें