फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकार्पण के 15 दिन बाद ही बंद हो गया अंडरपास, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
पडरौना अंडरपास में बने गड्ढे की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास का विधिवत लोकार्पण हुए अभी 15 दिन नहीं बीता है और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने से अंडरपास का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, दीवारों से पानी का रिसाव भी होने लगा है। स्थिति यह है कि निर्माण के महज 15 दिन के भीतर मरम्मत करानी पड़ रही है। इसके चलते अंडरपास से आवागमन भी बंद कर दिया गया है। पडरौना शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद तीन नवंबर को सांसद विजय कुमार दुबे और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका लोकार्पण किया था।
इसके शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन वाहनों की आवाजाही बढ़ते ही अंडरपास के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों से पानी का रिसाव होने के कारण वहां पानी भी जमा होने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण निर्माण का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अधिकारियों की निगरानी की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें