फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ मीटर दौड़ में राहुल और सरिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में संस्कृतिक कार्यक्रम करते ब? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
छह सौ मीटर दौड़ में राहुल और सरिता ने मारी बाजी
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ
- प्रतियोगिता के पहले दिन हुई बालक और बालिका वर्ग की दौड़ एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में सोमवार को दो दिवसीय 26वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग दौड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि खेल से भावनात्मक, नैतिक और चारित्रिक विकास होता है। इसमें किसी भी खिलाड़ी की हार और जीत नहीं होती है। बल्कि एक विजेता तो दूसरा उपविजेता घोषित होता है। इसलिए खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। इसके बाद मां सरस्वती और भगवान हनुमान के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्जवलित कर खेल का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन सबसे पहले छह सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। जूनियर स्तर पर हुई बालक वर्ग की छह सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कसया के राहुल विजेता और तमकुहीराज के करन उपविजेता रहे। चार सौ मीटर की हाटा के इंद्रजीत और अश्वनी उपविजेता रहे। इसी तरह बालिका वर्ग की हुई जूनियर स्तर की छह सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तमकुहीराज तहसील की सरिता विजेता और कसया की सब्बो खातून उपविजेता रहीं। चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कसया की सब्बो खातून विजेता रही।
प्राथमिक स्तर पर हुई बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हाटा के विष्णु विजेता तथा पडरौना तहसील के सिकंदर उपविजेता रहे। 50 मीटर बालिका वर्ग में कप्तानगंज तहसील की शालिनी, पडरौना की वंदना उपविजेता रही। 100 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में पडरौना तहसील की वंदना विजेता और कप्तानगंज की शालिनी उपविजेता रहीं। इसके बाद हुई जूनियर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लक्ष्मण वर्मा और बालिका वर्ग में कप्तानगंज की साधना विजेता रहीं। अंत में बीएसए विमलेश कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। खेल प्रतियोगिता का संचालन हरेकृष्ण पांडेय और रविंद्र नारायण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान खेल के नोडल अजय कुमार तिवारी, खेल सचिव देवमुनि वर्मा, बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा, डीसी चंद, अनूप गुप्त, विजय गुप्त, अंकिता सिंह, आशीष मिश्र, अमित सिंह, सत्येंद्र पांडेय, जय प्रकाश मौर्य, राम सुयश वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, रेनू बाला सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, मनोज दूबे, अमिताभ त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, अविनाश शुक्ल, राजेश तिवारी, राजकुमार सिंह, हरिश्चंद्र मिश्र, छेदी प्रसाद, अनिरुद्ध तिवारी, दुर्गेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह, हरिंद्र चौरसिया, नीरज बंका, सुनील गुप्ता, धनंजय मिश्र, मनोरमा द्विवेदी, रश्मि जायसवाल, नूतन मिश्रा, सुनील पांडेय, श्रीकांत यादव, अखिलेश मिश्र, देवेंद्र ओझा, दीपमाला सिंह, संगिता राय, तारकेश्वर शुक्ल, अमित तिवारी, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000
000000000
खिलाड़ियों के लिए नहीं था खास इंतजाम
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान विभागीय लापरवाही भी खूब दिखी। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए विभाग की तरफ से ग्लूकोज और नींबू पानी समेत अन्य कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि दौड़ प्रतियोगिता में शामिल दो बच्चे अचेत हुए तो खिलाड़ियों को मौके पर मौजूद शिक्षक खिलाड़ियों के चेहरे पर पानी छिड़कर अचेतावस्था को तोड़ते नजर आए। करीब 20 मिनट बाद बच्चे सामान्य स्थिति में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें