रामकोला। स्थानीय नगर पंचायत में बुधवार को भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद और विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक ने पटेल की जयंती के पर एनसीसी कैडेटों के साथ एक दौड़ देश की एकता और अखंडता के लिए लगाई। जो सामुदायिक भवन पर जाकर समाप्त हुआ। कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी थी।
विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 550 से अधिक रियासतों को एक साथ मिलकर एक समृद्ध राष्ट्र की न्यू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ संजय तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, डीपीएम कुशीनगर नीरज गोविंद राव आदि मौजूद रहे।