फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाेर से ही कतार...खत्म नहीं हो रहा इंतजार

Mon, 23 Mar 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही मे होम डिलवरी के गैस उठान करते वितरक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। ईरान-इस्राइल व अमेरिका के संघर्ष के बीच आई घरेलू गैस की किल्लत व गैस एजेंसियों पर लगने वाले भीड़ नहीं थम रही है। आए दिन भोर से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता पहुंच जा रहे हैं। वहां घंटों तक एक-एक सिलिंडर के लिए मारामारी कर रहे हैं। इसके बावजूद लाइन में लगे आधे से अधिक लोगों को बिना गैस ही लौटना पड़ जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रशासन जब से एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है, तब से घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है का दावा कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति दावे के बिल्कुल विपरीत है। प्रशासन सिर्फ जारी नियमों के तहत गैस की उपलब्धता की बात कह रहा है, लेकिन गैस की किल्लत के चलते होम डिलीवरी को लेकर अभी कोई व्यवस्था नहीं बनाई जा सकी है, जिससे एजेंसियों की भीड़ कम हो और उपभोक्ताओं की परेशानी भी दूर हो। मौजूदा समय में सिर्फ बुकिंग, ओटीपी, ई-केवाईसी सहित जारी निर्देशों के तहत ही गैस उपलब्ध हो रही है।
पडरौना शहर के एक गैस एजेंसी पर रविवार की सुबह पहुंचे रामभवन, सेवक प्रजापति, हरिकेश गोंड, वीरेंद्र खरवार, गणेश राजभर, सूरज प्रसाद, महेश सिंह, कौशल भारती, जितेंद्र कन्नौजिया, सूरज सिंह आदि उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग, ओटीपी व ई-केवाईसी के बाद भी लगातार तीन दिन से गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि एजेंसी पर आपूर्ति से अधिक लोगों की भीड़ लग रही है। बारी आने पर गैस ही खत्म हो जा रही है। बिना गैस ही लौटना पड़ रहा है। प्रशासन को गैस का मुकम्मल इंतजाम करना चाहिए, जिससे दौड़-भाग से निजात मिल सके।

सेवरही मे होम डिलवरी के गैस उठान करते वितरक। सोशल मीडिया

सेवरही मे होम डिलवरी के गैस उठान करते वितरक। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें