फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश में कतार, यूरिया के लिए हुआ हंगामा

Fri, 12 Jun 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खेसिया में खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय के खेसिया गांव स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद महिलाएं और पुरुष लंबी कतार में खड़े रहे, लेकिन अव्यवस्था और हंगामे के कारण पूरे दिन खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। किसानों का नाम रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें टोकन तो दे दिया, लेकिन खाद की एक भी बोरी वितरित नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

केंद्र पर यूरिया की 444 बोरी उपलब्ध है, जबकि खाद लेने पहुंचे किसानों की संख्या इससे कहीं अधिक रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किसानों की कतार मुख्य केंद्र से करीब 800 मीटर दूर बाजार क्षेत्र में लगवाई गई और वहीं टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई। इस दौरान कई किसानों ने विरोध जताते हुए कहा कि वे सुबह से केंद्र पर लाइन में खड़े हैं, ऐसे में टोकन कटवाने के लिए दूसरी जगह नहीं जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें