फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोलाछाप कर रहे थे इलाज, टीम ने बंद कराईं दो दुकानें

Sun, 03 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। झोलाछाप के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को छापेमारी कर सील कर दिया। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी तो शिकायतकर्ता तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंच गया, इसे देख वहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक ने टीम भेजकर कार्रवाई कराया। एक क्लीनिक अज्ञात और दूसरा बोदरवार चौराहा पर अवैध तरीके से खुला था। इसे बंद करा दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में टीम दोपहर में बोदरवार चौराहा पर पहुंची। यहां पर संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत होने के बाद अपंजीकृत अस्पताल, क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की है। बोदरवार में छापामार कार्रवाई होने से हड़कंप मचा रहा। शिकायत में अस्पताल, क्लीनिक को अवैध कार्यों में संलिप्त होने की शिकायत थी। डा. उमेश चन्द्र यादव ने बताया कि क्लीनिक पर कोई मिला नहीं है। बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें