शंकरपुर घोरठ में प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
तुर्कपट्टी/पकडियार बाजार। कहीं एक सप्ताह तो कही दस दिनों से ट्रांसफार्मर जला है। तुर्कपट्टी क्षेत्र के जंगल शंकरपुर में स्थित दो ट्रांसफार्मर दस दिन से जले हैं, लेकिन नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। वहीं पकडीयार बाजार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी में बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों में आक्रोश है। शनिवार को उपभोक्ताओं ने प्रर्दशन कर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। इसे लेकर फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा द्वारा पत्र लिखकर शीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने की बात का भी निगम के कर्मी इसका ध्यान नहीं दे रहे है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जंगलपुर में 63 केवी व ग्रामप्रधान के टोले पर दस केवी सहित दो ट्रांसफार्मर विगत दस दिनों पूर्व जल गया।