फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो वर्ष में टूट गई 25 लाख से बनी पीडब्ल्यूडी की सड़क

Fri, 14 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। करीब दो वर्ष पहले 25 लाख की लागत से क्षेत्र के कनौरा से तिरमुहानी घाट तक बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया था। इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कनौरा से तिरमुहानी घाट तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का दो वर्ष पहले 25 लाख की लागत से निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने की वजह से दो वर्ष में ही खराब हो गई। धनहा चौराहे से आगे करीब सौ मीटर तक यह सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त हो गई कि उस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क का यही हाल कनौरा गांव पास है। सड़क पर बिखरी गिट्टियाें से लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ी0

सड़क निर्माण होने के दो वर्ष में ही सड़क टूटनी नहीं चाहिए। यदि ऐसा है तो इसकी जांच करा कर सड़क की मरम्मत कराते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें