फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में बीज के लिए धक्का-मुक्की, हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में बीज के लिए धक्का-मुक्की करते किसान। संवाद  
विज्ञापन
कप्तानगंज। गेहूं बीज लेने के लिए सोमवार को राजकीय कृषि बीज भंडार कप्तानगंज में भोर से किसान कतार में लगे रहे। इस बीच अचानक किसानों की भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की होने लगी। इस कारण आधे से अधिक लोग बिना बीज लिए ही वापस चले गए। वहीं धक्का-मुक्की होने पर गोदाम का फाटक कर्मचारियों ने अंदर से बंद कर लिया और दूसरे दिन बीज देने के लिए बुलाया। इस पर नाराज किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार पर भोर से किसान कतार में गेहूं का बीज लेने के लिए लगे थे। गोदाम इंचार्ज पहुंचे। इसके बाद धक्का-मुक्की के बीच किसान काउंटर पर आधार कार्ड का फोटो काफी और रुपये जमा करने लगे। अभी कुछ ही किसानों में बीज वितरण हुआ था कि अचानक भीड़ बढ़ गई और किसानों की सड़क तक लाइन लग गई। भीड़ अधिक होने की बात कहकर गोदाम इंचार्ज ने दूसरे दिन बीज वितरण की बात कही। इसके बाद किसान हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख गोदाम इंचार्ज ने अंदर से फाटक बंद कर लिया। करीब दो घंटे तक किसान इंतजार किए, लेकिन गोदाम का फाटक नहीं खुला। इसके बाद सुबह से आए किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें