फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : एक्सरे मशीन खराब, निराश लौटे मरीज

Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में एक्स-रे मशीन की मरम्मत करते कारीगर।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल और मैनुआल एक्स-रे में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इसके चलते बीते शनिवार से ही जांच ठप हो गई है। मशीन में आई खराबी के चलते मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जांच के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने आए करीब 200 मरीजों को लौटना पड़ा। हालांकि मशीन की मरम्मत के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। वे उसकी मरम्मत में जुटे हैं।
विज्ञापन

रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा है। बीते शनिवार को मैनुअल एक्स-रे का ट्यूब और डिजिटल एक्स-रे का कैसेट खराब हो गया। इससे इमरजेंसी, ओपीडी के आर्थो, चेस्ट, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे का कार्य बंद हो गया है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज 250 से अधिक जांच होती है। मंगलवार को करीब 200 मरीज पहुंचे, लेकिन एक्सरे-मशीन खराब होने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे एक्सरे मशीन को सही करने में इंजीनियर जुटे थे। इंजीनियरों ने बताया कि मैनुअल एक्सरे में ट्यूब खराब हो गया है। पुराना ट्यूब लगाकर मशीन चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि चालू हो जाएगा तो ठीक है, नहीं तो नया ट्यूब मंगाना पड़ेगा। इंजीनियरों ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे का कैसेट खराब हो गया है। दूसरा कैसेट मंगाया जा रहा है।

0


सिर में चोट लगी है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने एक्स-रे लिख दिया है। एक्स-रे कक्ष में आए तो पता चला कि मशीन खराब है। इंजीनियर सही कर रहे हैं। सोचा था कि शाम तक मशीन ठीक हो जाएगी तो एक्स-रे करा लूंगा। बाद में पता चला कि मशीन सही नहीं हुई है। आज भी आया हूं, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई है। अब वापस घर जा रहा हूं। -जयप्रकाश यादव, धुरिया खुर्द, तमकुहीराज।
विज्ञापन


0

शनिवार को एक्स-रे कराने मेडिकल कॉलेज आए थे। उस दिन मशीन खराब था, तो घर चला गया। उसी दिन से एक्स-रे कराने के लिए रोज मेडिकल कॉलेज का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन अभी तक एक्स-रे नहीं हुआ है। कब तक एक्स-रे मशीन सही होगा इसकी सही जानकारी भी नहीं मिल रही है। -शैलेश ओझा, निवासी ब्रम्हपुर।



0

एक्स-रे मशीन बहुत पुरानी है। इसमें तकनीकी खराबी आई है। उसे सही कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। वे मशीन को सही कराने में लगे हैं। -डॉ. सुभाष, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, रविंद्रनगर।
विज्ञापन


000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें